पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो शिविरों में 121 यूनिट रक्तदान

दो शिविरों में 121 यूनिट रक्तदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| मानवसमाज सेवा संस्थान की ओर से देवीनगर के महाशय मार्केट परिसर में रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया। संस्थान अध्यक्ष डॉ. मुकेश गुप्ता ने बताया कि इसमें 70 लोगों ने रक्तदान किया और 535 लोगों ने चिकित्सा लाभ उठाया। शिविर में मुख्य अतिथि होम्योपैथिक यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. के.सी. भिंडा थे। शिविर में बीएमडी, मधुमेह जांच निशुल्क हुई। अनंत सुखराम ट्रस्ट रामधाम रामचौकी बिराई की स्थानीय शाखा की ओर से स्वामी सुंदरदास महाराज के जन्मोत्सव पर लगे शिविर में 51 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।