पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स सीख रहे हैं थिएटर की बारीकियां

स्टूडेंट्स सीख रहे हैं थिएटर की बारीकियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रवींद्रमंच पर सार्थक थिएटर ग्रुप की ओर से आयोजित थिएटर वर्कशॉप में स्टूडेंट्स को विभिन्‍न एक्टीविटीज के जरिए थिएटर की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। इसमें स्टूडेंट्स मंगलवार को इम्प्रोवाइजेशन, करेक्टेराइजेशन, ऑब्जरवेशन और इमेजिनेशन एक्ट के जरिए खुद को बेहतर साबित करने का प्रयास करते नजर आए। निर्देशक साबिर खान ने बताया कि ऑडिशन में सलेक्ट हुए स्टूडेंट्स की वर्कशॉप में ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है। इसमें स्टूडेंट्स को एक्सरसाइज, वॉइस एक्सरसाइज, मेडिटेशन नियमित रूप से कराए जा रहे हैं। इसके अलावा बॉडी लैंग्वेज, ग्रुप डिस्कशन, स्टेज नॉलेज, लाइट सिस्टम के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

ऑब्जर्वेशनपर फोकस

साबिरखान ने बताया कि स्टूडेंट्स को ऑब्जरवेशन के तहत अपने आसपास के लोगों को ऑब्जर्व करना सिखाया जा रहा है।

वॉइसएक्सरसाइज

वर्कशॉपमें स्टूडेंट्स को खास तौर पर वॉइस एक्सरसाइज कराई जा रही है, जिससे उनकी वॉइस क्लियर हो और वे डायलॉग को सही तरीके से बोल सकें। इसके लिए ओम के उच्चारण के अलावा ग्रुप में कई तरह की वॉइस एक्सरसाइज कराई जाती है।