राज्यवर्धन सिंह ने किया पौधरोपण
दैनिकभास्कर के ‘एक पेड़ एक जिंदगी\\\' पौधरोपण अभियान के तहत मंगलवार को गोल्ड मेडलिस्ट जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्य वर्धन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में राजकीय माध्यमिक विद्यालय कूकस में पौधरोपण किया गया। कर्नल राठौड़ ने दैनिक भास्कर को इस अभियान की शुभकामनाएं दीं लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और उनकी देखरेख की अपील की। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री सतीश पूनिया एसडीएम बलवीर चौधरी, पीडब्ल्यूडी-एईएन पीजी गोयल, बीडीओ सुरेंद्र राठौड़, थानाधिकारी धर्मेंद्र शर्मा, जिला मंत्री हरिसिंह सिंधु, आमेर महामंत्री प्रकाश कूकस, अध्यक्ष सरदारमल सैनी, विद्यालय प्रधानाध्यापक तेजपाल सिंह यादव बाबूलाल मीणा, रमेश शर्मा, सुनीता मीणा आदि मौजूद रहे।