पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रीजनल गेम्स में राजस्थान ने जीते 64 पदक

रीजनल गेम्स में राजस्थान ने जीते 64 पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लॉसएंजिल्स में जुलाई 2015 में होने वाले मुकाबलों में सलेक्ट होने के लिए 12 स्टेट्स के 350 पार्टिसिपेंट ने तीन दिन प्रेक्टिस की। मौका था सवाई मानसिंह स्टेडियम इंवेस्टमेंट ग्राउंड में हो रहे स्पेशल ओलिम्पिक भारत का।

रीजनल गेम्स के मुकाबलों का मंगलवार आखिरी दिन रहा। तीन दिवसीय रीजनल गेम्स में एथलेटिक्स, टेबल टेनिस और बैडमिंटन जैसे गेम्स का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक यूके पांडे और डीके सिंह ने पार्टिसिपेंट को 262 पदक दिए गए। इनमें एथलेटिक्स वाले पार्टिसिपेंट्स को 78 गोल्ड, 74 सिल्वर, 60 कांस्य, बैडमिंटन वाले पार्टिसिपेंट्स को 7 गोल्ड, 6 सिल्वर, 6 कांस्य और टेबल टेनिस वाले पार्टिसिपेंट को 11 गोल्ड, 11 सिल्वर, 9 कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। रीजनल गेम्स में राजस्थान के पार्टिसिपेंट्स को 64 पदक प्रदान किए गए, जिनमें 23 गोल्ड, 21 सिल्वर, 20 कांस्य पदक थे।

मददकरने से मिलता है सुकून

2002में अपना एक हाथ खोकर भी हार नहीं मानी और गेम्स में रुचि दिखाते हुए आगे बढ़ता रहा। ये कहना इंटरनेशनल स्पेशल ओलिंपिक खेल चुके महेश मेहरा का। मेहरा ने 2010 में ग्वांगझू में हुए एशियन गेम्स में भाग लिया और 2013 में इंडियन टीम के वॉलीबॉल कैप्टन भी रहते हुए सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने बताया कि अब वो स्पेशल लोगों की मदद करते हैं। ऐसे लोगों के साथ रहते हैं उन्हें सुकून मिलता है।