इंजीनियरिंग का महत्व बताया
भांकरोटास्थित राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वुमन में मंगलवार को इंजीनियर्स डे का आयोजन किया गया। इस मौके पर पेपर प्रजेंटेशन, सी-क्विज एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कॉलेज डायरेक्टर एच.आर.ब्रिगेडियर रणधीर सिंह ने स्टूडेंट्स को इंजीनियर्स डे का महत्व समझाया। डायरेक्टर डॉ.एस.जी. मोदानी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।