नेभनानी ने ली अध्यक्ष पद की शपथ
सिटी रिपोर्टर लायंसक्लब जयपुर प्राइम स्टार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरगुन आसनदास नेभनानी ने अपनी नई कार्यकारिणी के साथ शपथ ग्रहण की। टोंक रोड स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ लायन अंजना जैन ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष लायन पीनल पटेल, पूर्व सचिव लायन महेश रिझवानी एवं क्लब के सदस्य मौजूद थे।