पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘याद ए हसरत जयपुरी’ कार्यक्रम आज

‘याद-ए-हसरत जयपुरी’ कार्यक्रम आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाहरकला केंद्र में बुधवार को गीतकार हसरत जयपुरी की याद में कार्यक्रम ‘याद-ए-हसरत जयपुरी’ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7 बजे केंद्र के रंगायन ऑडिटोरियम में होगा। इस मौके पर हसरत जयपुरी के पुत्र अख्तर हसरत जयपुरी आसिफ हसरत जयपुरी अपने पिता से संबद्ध पारिवारिक संस्मरणों की प्रस्तुति देंगे। डॉ. मोहम्मद नईम खान ‘उर्दू अदब में हसरत जयपुरी का योगदान’ विषय पर व्याख्यान देंगे। ‘हसरत जयपुरी और उनके गैर फिल्मी गीत गजलें’ विषय पर इकराम राजस्थानी पत्र वाचन करेंगे। हसरत जयपुरी के फिल्मी सफरनामे पर केंद्र के महानिदेशक उमराव सालोदिया अपने विचार व्यक्त करेंगे।

हसरतदादा के पुत्रों का होगा सम्मान

इसअवसर पर अख्तर जयपुरी आसिफ जयपुरी का केंद्र की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया जाएगा। मरहूम हसरत जयपुरी की यादों का झरोखा उनकी जबानी ऑडियो-वीडियो प्रजेंटेशन के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक चैनलों द्वारा लिए गए उनके साक्षात्कार एवं प्रमुख मुशायरों में हसरत जयपुरी के पेश किए गए कलाम भी श्रोता सुन सकेंगे। कार्यक्रम में ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।