बीच पर छुटि्टयां बिताना पसंद है
पि छलेमहीने फ्रांस के कॉरसिका में फिल्म \\\"िदल धड़कने दो\\\' की शूटिंग पर प्रियंका चोपड़ा ने खूब एंज्वॉय किया। वे हमेशा से बीच हाॅलीडे पसंद करती हैं, ऐसे में कॉरसिका शूट यादगार रहा। इसी तरह फिल्म \\\"दोस्ताना\\\' की मियामी में शूटिंग को भी प्रियंका ने पूरा एंज्वॉय किया। बकौल प्रियंका, \\\"दोस्ताना की शूटिंग हम सभी के लिए लंबा हॉलीडे पैकेज था। पूरे दो महीने हमने वहां शूट किया और खूब मस्ती की। सभी एक्टर्स अच्छे दोस्त बन गए और हमने खूबसूरत मियामी को देखा। वापस आकर एकदम रिफ्रेश फील किया, लगा ही नहीं कि शूट से लौटे हैं।\\\'
प्रियंका के लिए हॉलीडे का दूसरा अर्थ ट्रैवलिंग है। वे कहती हैं कि इस दौरान सिर्फ पूरी थकान मिट जाती है, बल्कि खुद के साथ वक्त बिताने का मौका भी मिलता है। प्रियंका साल में एक बार स्पा के लिए ट्रैवलिंग जरूर करती हैं। उनकी फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन है इंडोनेशिया का बाली द्वीप। यहां के बीच पर प्रियंका खूब मस्ती करती हैं और यहां के अयाना रिजॉर्ट एंड स्पा जरूर जाती हैं। साथ ही लावा मी टेंडर स्पा करवाती हैं। इसमें फुट साेक, लावा बॉडी स्क्रब, ब्लैक राइस बाथ, डीप टिश्यू मसाज और वॉल्केनिक अर्थ बॉडी रैप किया जाता है। इसके अलावा उन्हें फ्रांस का प्योर एल्टीट्यूड, मियामी का स्टैंडर्ड स्पा और थाईलैंड का कोह समुई बेहद पसंद है। प्रियंका कहती हैं, मोनेक्को में मेरे लिए पानी और बीच काफी हैं, जो मुझे रिलैक्स करते हैं। इस पर यदि परिवार भी साथ हो तो हॉलीडे का मज़ा दोगुना हो जाता है।
अपनी फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन के रूप में वह ब्राजील, मैक्सिको और जयपुर का नाम लेती हैं। ब्राजील में वे \\\"खतरों के खिलाड़ी\\\' की शूटिंग के लिए गई थीं। भारत में रंग-बिरंगा जयपुर उन्हें बहुत अच्छा लगता है। उनकी ख्वािहश मैक्सिको जाने की है। शॉपिंग के दौरान लोकल मार्केट से चीजें खरीदना इन्हें बहुत पसंद है। खासतौर पर ट्रिंकलेट ये जरूर खरीदकर लाती हैं। ट्रैवल पर इन्हें ब्लू जींस पर वाइट टी-शर्ट पहनना ही अच्छा लगता है। ट्रैवलिंग के दौरान प्रियंका को कंफर्ट चाहिए, इसलिए अपने ट्रैवल बैग में पजामा और टी-शर्ट ज़रूर रखती हैं। इसके अलावा उनके बैग में लैपटॉप, फोन, कम से कम चार पेयर सनग्लासेस, सनब्लॉक्स, घड़ी और कुछ किताबंें होती हैं। प्रियंका बताती हैं कि एक समय में दो किताबें पढ़ना पसंद करती हैं।
About food...
खाने के मामले