पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन में टीटीई का बैग चोरी, 8 घंटे बाद भी एफआईआर नहीं

ट्रेन में टीटीई का बैग चोरी, 8 घंटे बाद भी एफआईआर नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा-सवाईमाधोपुर में टीटीई की िकसी ने नहीं सुनी

आरोप : अपराधकम िदखाने के िलए दर्ज नहीं करते िरपोर्ट

ट्रेनमें ऑन ड्यूटी टीटीई के साथ हुए घटनाक्रम और एफआईआर नहीं लिखने पर यूपीआरएमएस ने नाराजगी जताई है। यूपीआरएमएस के सचिव जगजीत सिंह ने कहा है कि जीआरपी और आरपीएफ अपराध का आंकड़ा कम दिखाने के लिए रिपोर्ट ही दर्ज नहीं करते। जबकि हकीकत में यात्रियों और स्टाफ को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जब ऑन ड्यूटी कर्मचारी की ही रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही तो आमजन यात्री के साथ होने वाले व्यवहार की अपेक्षा की जा सकती है। उन्होंने बताया कि एनडब्लूआरईयू इसका विरोध जताएगा। वहीं यूपीआरएमएस के ब्रांच सेकेक्टरी सुरेश यादव नेह कहा कि आरपीएफ और जीआरपी को स्टाफ सहित आमजन का पूरा सहयोग करना चािहए।

टीटीई जेपी मीणा

यूं रहा घटनाक्रम

}भोपाल-जोधपुरट्रेन कोटा पहुंची सोमवार रात 2:36 बजे।

} बैग चोरी होने के बारे में पता चला- 2:44 बजे

} कोटा जीआरपी ने रिपोर्ट नहीं ली, बाद में ट्रेन चली- 3:27 बजे

} सवाईमाधोपुर पहुंची- 5:25 बजे

} यहां भी रिपोर्ट नहीं ली, ट्रेन चली- 5:55 बजे

} जयपुर पहुंची ट्रेन - 9:10 बजे

} जयपुर जीआरपी में लिखित शिकायत ली- 10:50 बजे।

इनका कहना है

^टीटीईकी तुरंत एफआईआर दर्ज होनी चाहिए थी। इस बारे में मुझे जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कुछ हुआ है तो मैं पता करता हूं। -सुबोध शर्मा, पुलिसउपाधीक्षक, जीआरपी, जयपुर।

जब ट्रेन सवाईमाधोपुरपहुंची तो वहां जीआरपी थाने में जाने के बाद भी उन्होंने रिपोर्ट लिखने में एक से डेढ़ घंटा लगने की बात कही। बाद में परेशान होकर जयपुर के सीएमआई कंट्रोल को फोन किया। उन्होंने जयपुर आने की बात कही। इसके बाद जयपुर आया, लेकिन यहां भी थाने में एफआईआर नहीं ली गई। केवल लिखित शिकायत लेकर भेज दिया गया।

टीटीई जेपी मीणा नेबताया कि वह भोपाल-जोधपुर ट्रेन में ड्यूटी पर थे। कोटा स्टेशन पर एस-1 कोच की सीट नंबर सात पर रखे उनके बैग को चोर ले गया। तुरंत ट्रेन के गार्ड को इस बारे में बताया। गार्ड ने टीटीई को जीआरपी में रिपोर्ट लिखने के लिए कहा। जब थाने पर पहुंचा तो उन्होंने कुछ देर बाद आने को कहा और शिकायत नहीं ली।