जनता बोली- सर्किलहटें तो चौराहे खुलें
जेडीएने ट्रैफिक सुधार की दृष्टि से वैशाली नगर सर्किल को तीन दिन पहले स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद हटा दिया। इसके बाद शहर के अन्य सर्किलों पर ट्रैफिक लोड और क्षेत्र की नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर भास्कर ने सर्वे कराया। इसमें सामने आया कि लोग खुद चाहते हैं कि उनके यहां से सर्किल हटें, ताकि वे बेरोकटोक आसान सफर कर सकें। सात सर्किलों के सर्वे में सामने आया कि वहां सुबह 9 से रात 9 बजे के बीच 70 हजार से 1 लाख 40 हजार वाहन तक गुजरते हैं।
1. मेट्रोकाम शुरू होने के बाद यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है। शहर से स्टेशन की ओर जाने वाला ट्रैफिक एमआई रोड और अशोक मार्ग से सतीश सर्किल पर निकलता है। अहिंसा सर्किल पर सरोजनी मार्ग से आने जाने वाले वाहन भी गुजरते हैं।
2.सरदारपटेल मार्ग पर सतीश सर्किल से अशोक मार्ग से आने वाला ट्रैफिक और बाईस गोदाम गवर्नमेंट हॉस्टल सर्किल की ओर आने जाने वाला ट्रैफिक।
3.बाइसगोदाम सर्किल पर हवा सड़क, सहकार मार्ग, रामबाग सर्किल की ओर जाने वाले वाहन गुजरते हैं।
4.अंबेडकरसर्किल पर स्टेच्यू सर्किल से विधानसभा और बाइस गोदाम से रामबाग की ओर आने जाने वाले वाहनों का दबाव।
5.झोटवाड़ासर्किल पर वाहन फंसने पर असर झोटवाड़ा पुलिया तक पड़ता है। हमेशा जाम की स्थित रहती है।
6.अंबाबाड़ीका शेखाजी सर्किल से झोटवाड़ा, मुरलीपुरा क्षेत्र के स्थानीय लोगों के साथ, लो फ्लोर, मिनी बसें, सीकर की ओर आने जाने वाली रोडवेज प्राइवेट बसें निकलती हैं।
^ जेडीए ने सर्किलों पर ट्रैफिक सुगम बनाने के लिए वैशाली नगर एरिया से कार्रवाई शुरू की है। सभी सर्किलों पर एक साथ कार्रवाई नहीं करके, इसे चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाएंगे। -शिखरअग्रवाल, जेडीसी