जयपुर-फुलेरा ट्रेन शुरू
जयपुर-फुलेरा पैसेंजरट्रेन का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। सांसद रामचरण बोहरा और विधायक अरुण चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद बोहरा ने कहा कि ट्रेन के चलने से नियमित यात्रियों को काफी फायदा होगा। इस मौके पर उप. रेलवे के डीआरएम वीरेन्द्र कुमार अन्य अधिकारी मौजूद थे। यह ट्रेन जयपुर से प्रतिदिन 20.15 बजे प्रस्थान करेगी और 22.00 बजे फुलेरा पहुंचेगी।