पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड 18, 19, 20 और 21 से रूबरू आज

वार्ड 18, 19, 20 और 21 से रूबरू आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | दैनिकभास्कर की ओर से बुधवार को सिविल लाइन विधानसभा के चार वार्डों का रूबरू कार्यक्रम रखा गया है। सिविल लाइंस स्थित केशवनगर के सामुदायिक केंद्र में वार्ड 18, 19, 20 और वार्ड 21 का रूबरू कार्यक्रम होगा। इसमें जनता से रूबरू होने के लिए मेयर ज्योति खंडेलवाल के अलावा वार्ड पार्षद निर्मल नाहटा, संतोष मीणा, अखिलेश दुबे मीना यादव सहित क्षेत्र से जुड़े नगर निगम, जेडीए, पीएचईडी और बिजली कंपनी के अफसर मौजूद रहेंगे। रूबरू का मकसद हर वार्ड की जनता अपने क्षेत्र की समस्या रख सकें और जन भावना के अनुरूप उनके समाधान निकाले जाए।

कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा और 3 बजे तक चलेगा। भास्कर का प्रयास सभी जिम्मेदारों को एक मंच पर लाना है। ताकि नगर निगम चुनाव से पहले ही सभी वार्डों की समस्या सामने आए। वार्डों की जरूरत तय हो। उसी आधार पर आगामी निगम चुनाव में घोषणा पत्र तैयार हो सके। चुनावी एजेंडा में प्रत्येक वार्ड के मुद्दे शामिल किए जाए। रूबरू कार्यक्रम के माध्यम से हर वार्ड को स्मार्ट वार्ड बनाने के लिए बेहतर सुझाव एकत्र किए जा रहे हैं। यह मौका है कि वार्ड का हर व्यक्ति रूबरू कार्यक्रम में आए और अपने वार्ड को स्मार्ट वार्ड बनाने के लिहाज से अपना बेहतर सुझाव दे, ताकि जयपुर शहर एक स्मार्ट सिटी बन सके।