- Hindi News
- रामबाग गोल्फ कोर्स मामले में समझौता पत्र की प्रति पेश करें
रामबाग गोल्फ कोर्स मामले में समझौता पत्र की प्रति पेश करें
जयपुर | हाईकोर्टने रामबाग गोल्फ कोर्स में अतिक्रमण पार्किंग स्थल पर कब्जे के मामले में सरकार सहित रामबाग पोलो क्लब के बीच वर्ष 2000 में हुए समझौते की प्रति बुधवार को पेश करने को कहा है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुनील अंबवानी न्यायाधीश वीएस सिराधना की खंडपीठ ने यह अंतरिम आदेश विजय सिंह पूनिया योगेश यादव अन्य की याचिका पर दिया। याचिका में कहा कि यह जमीन जेडीए की है, जबकि उपयोग रामबाग क्लब कर रहा है। पोलो क्लब रामबाग गोल्फ क्लब की पार्किंग सार्वजनिक है, लेकिन इस पर क्लब संचालकों का कब्जा है। पीएस यूडीएच इसके अध्यक्ष हैं और जेडीसी उपाध्यक्ष हैं।