पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन शाितर चेन स्नैचर पुिलस के फंदे में

तीन शाितर चेन स्नैचर पुिलस के फंदे में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झोटवाड़ाइलाके में पांच दिन पहले युवती के गले पर झपट्टा मारकर पेन्डेंट तोड़कर ले जाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सद्दाम उर्फ नईम (19), शरीफ शेख उर्फ काल्या (21) और इरफान खान (18) झोटवाड़ा इलाके के रहने वाले हैं।

थाना प्रभारी शिवकुमार भारद्वाज ने बताया कि 11 सितंबर को वासुदेवपुरी निवासी नंदनी मां के साथ बाजार जा रही थी। बोरिंग चौराहे के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने नंदनी के गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ने का प्रयास किया। चेन टूट कर नीचे गिर गई, लेकिन आरोपी पेन्डेंट लेकर फरार हो गए। भागते समय एक आरोपी का मोबाइल वहीं पर गिर गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वारदात के कुछ देर बाद आरोपी बाइक पर मोबाइल ढूंढने के लिए घटनास्थल पहुंचे तो लोगों ने उनको पहचान लिया। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबरों के आधार पर जांच की तो पता चला कि मोटरसाइकिल सांगानेर निवासी शंकरलाल की है और उसने झोटवाड़ा निवासी मोहम्मद करीम को बेच दी थी। पुलिस ने आरोपी सद्दाम, शरीफ और इरफान की पहचान कर ली थी। मंगलवार को सूचना मिली थी कि तीनों आरोपी ढेहर के बालाजी के पास घूम रहे हैं। पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि शरीफ ने जून माह में सेंट्रल जेल के प्रहरी प्रहलाद के घर पर पेट्रोल बम फेंका था। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाहर आने के बाद वह सद्दाम और इरफान के साथ चेन स्नैचिंग करने लगा।