पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िगरफ्तार करने के िलए मांगी िरश्वत, कांस्टेबल गिरफ्तार

िगरफ्तार करने के िलए मांगी िरश्वत, कांस्टेबल गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | मारपीटके मामले में गिरफ्तार नहीं करने की एवज में आरोपी पक्ष से 1500 रु. की रिश्वत लेते गांधीनगर थाने में तैनात कांस्टेबल को एसीबी ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कांस्टेबल अशोक कुमार छह माह से गांधीनगर थाने में तैनात था। उसके पास तामील संबंधित कामकाज था। जांच में सामने आया कि आरोपी 2500 रु. ले चुका था और परिवादी को बार-बार फोन करके गिरफ्तार करने की धमकी देकर और रुपए मांग रहा था।

एएसपी बजरंग सिंह ने बताया कि धौलाई निवासी दो भाइयों रामलाल श्यामलाल के खिलाफ मारपीट का मुकदमा गांधीनगर थाने में दर्ज था। दोनों के गिरफ्तारी एक माह पहले वारंट निकले थे। उन्होंने शिकायत की कि गिरफ्तार नहीं करने की एवज में कांस्टेबल अशोक कुमार रिश्वत मांग रहा है। उसने ढाई हजार रु. ले लिए थे और दो हजार रुपए और मांग रहा था। सौदा 1500 रु. में तय हुआ। एसीबी ने इस शिकायत का सत्यापन किया। मंगलवार को आरोपी कांस्टेबल ने दोनों को नगर निगम कार्यालय के पास बुलाया, जहां पर एसीबी ने उसे परिवादियों से 1500 रु. लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।