- Hindi News
- मादक पदार्थ तस्करों के इंटरनेशनल नेटवर्क से जुड़ा शातिर गिरफ्तार
मादक पदार्थ तस्करों के इंटरनेशनल नेटवर्क से जुड़ा शातिर गिरफ्तार
साईंबाबा मंदिर की आड़ में तस्करी
पाकिस्तान में है मास्टरमाइंड पीर फकीर उर्फ शाह बाबा
तफ्तीशमें सामने आया है कि ओम प्रकाश खत्री के तार पाकिस्तान के ड्रग्स माफिया पीर फकीर उर्फ शाह बाबा गिरोह से जुड़े हैं। अजमेर लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करों का ट्रांजिट पॉइंट बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि 14 साल पहले अजमेर से गुजरात भेजी गई करोड़ों रु. की स्मैक सूरत में पकड़ी गई थी। इस मामले में फारूख चिश्ती सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था। दरगाह और पुष्कर इलाके में चरस, स्मैक, गांजा सहित कई तस्कर पकड़े जा चुके हैं। आरोपी ओमप्रकाश खत्री के बयान के आधार पर तस्करों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
दिलीप रामनानी ने विद्याधर नगर में अपने दो मंजिला मकान में साईंबाबा का मंदिर बना रखा है। वह घर में भगवा कपड़ों में पुजारी के पहनावे में रहता था। घर से बाहर जाने पर पैंट-शर्ट या कुर्ता-पायजामा पहनता था। लोग उसे दिलीप साईं कहकर बुलाते थे। जब उसकी हैरोइन की तस्करी करने में गिरफ्तार हुई तो इलाके के लोग चौंक गए। उसके मंदिर में जाने वाले साईंबाबा की मूर्ति के साथ उसके भी पांव छूते थे।
किशमिशके पार्सल में हैरोइन मंगाते थे
पार्सलमें चारों ओर किशमिश भरी रहती अंदर हैरोइन के पैकिट भरे होते थे। हैरोइन को पहले अफगानिस्तान से दक्षिण अफ्रीका भेजा जाता था। इसके बाद दिल्ली चांदनी चौक पहुंचाया जाता था। दिल्ली से पार्सल अजमेर भेजा जाता। इसके बाद आेमप्रकाश खत्री अपने गिरोह के माध्यम से यह पार्सल अफगानी नागरिक वाज मोहम्मद को वापस दिल्ली में ही पहुंचाता था। एनसीबी ने आरोपियों की सूचना पर वाज मोहम्मद को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
ओमप्रकाश खत्री
भास्कर न्यूज | अजमेर/ जयपुर
नारकोटिक्सकंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के दल ने मंगलवार को मादक पदार्थ तस्करों के इंटरनेशनल नेटवर्क से जुड़े तस्कर जयपुर विद्याधर नगर निवासी ओमप्रकाश खत्री को अजमेर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के तार अफगानिस्तान, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के ड्रग माफिया से जुड़े हैं। उसने लंबे समय से अजमेर को तस्करी का ट्रांजिट पॉइंट बना रखा था। इससे पहले एनसीबी दिल्ली शाखा ने 30 किलो हैरोइन के पार्सल के साथ 11 सितंबर को उसके बेटे किशोर खत्री और उसके पड़ोसी दिलीप रामनानी को जयपुर के विद्याधर नगर से गिरफ्तार किया था। इसकी की