- Hindi News
- ट्रैक्टर कार की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल
ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल
आमेरके आगे कुंडा चौराहे के पास मंगलवार शाम को ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत और तीन जने घायल हो गए। आमेर निवासी 27 वर्षीय आशीष सोनी गाइड का काम करता था। पुलिस ने घायलों को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। ट्रैक्टर और कार को जब्त कर लिया। आशीष कार से अपने तीन दोस्तों के साथ आमेर से कुंडा की तरफ जा रहा था। दूसरी तरफ से पत्थरों से भरा ट्रैक्टर रहा था।
ट्रैक्टरट्रॉली से गिरा, टायर से दबकर मजदूर की मौत: झोटवाड़ाइलाके में गणेश नगर एक्सप्रेस हाईवे के पास ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर के नीचे आने से एक मजदूर ख्यालीराम की मौत हो गई। वह झूंझुनूं का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। घटनास्थल से ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि ख्यालीराम ट्रैक्टर में बैठा हुआ था। एक्सप्रेस हाईवे सर्विस लेन पर ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे ख्यालीराम ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और ट्रॉली के टायर से दब गया।