- Hindi News
- फेसबुक पर शादी का झांसा देकर महिला से ~ 51 हजार ठग िलए
फेसबुक पर शादी का झांसा देकर महिला से ~ 51 हजार ठग िलए
जयपुर | फेसबुकपर खुद को विदेशी युवक बताकर महिला को शादी का झांसा देकर उससे 51 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भट्टा बस्ती रामनगर में रहने वाली पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दी है।
पुलिस ने बताया कि अगस्त 2013 में फेसबुक पर पीड़िता का सेन विलियम्स नाम के व्यक्ति से संपर्क हुआ था। उसने खुद को इंग्लैंड निवासी बताकर शादी का झांसा दिया। कुछ दिनों पहले आरोपी ने महिला को फोन किया और कहा की वह ऑस्ट्रेलिया में जहाज में फंसा हुआ है और उसके नाम दिल्ली एक पार्सल भेज रहा है। इसके बाद महिला के पास दिल्ली से एक महिला का फोन आया, जिसने खुद को कोरियर कंपनी से बताया और पार्सल को ले जाने 51 हजार रुपए जमा कराने के लिए कहा। पीड़िता झांसे में गई और 51 हजार रुपए जमा करा दिए। अगले दिन आरोपी का पीड़िता के पास फोन आया और 31 हजार और जमा कराने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी ने फोन बंद कर लिया। तब पीिड़ता को ठगी का पता लगा।