- Hindi News
- धमकी देकर वसूली करते दो फर्जी पत्रकार गिरफ्तार
धमकी देकर वसूली करते दो फर्जी पत्रकार गिरफ्तार
जयपुर| सुभाषचौक थाना पुलिस ने मंगलवार शाम को दो फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। वे निर्माणाधीन मकानों की फोटो खींचकर मकान मालिकों को गलत निर्माण करने की कहते और अपने अखबार में प्रकाशित करने की धमकी देकर रुपए ऐंठते थे। गिरफ्तार छोटू सिंह उर्फ निहाल सिंह (30) मकान नंबर 28 सीताराम बाजार ब्रह्मपुरी और रविंद्र कुमार गुप्ता उर्फ रवि गुप्ता (45) मकान नंबर 663 पहला चौराहा जयलाल मुंशी का रास्ता चांदपोल बाजार का रहने वाला है। दोनों मंगलवार को कंवर नगर निवासी भरत नाभनानी के निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे और फोटो खींच ली। इसके बाद भरत से गलत निर्माण करने के लिए कहा।
इस पर भरत ने नगर निगम का अनुमति-पत्र दिखा दिया। इसके बाद भी वे नहीं माने और काम रुकवाने की धमकी देकर 5000 रुपए की मांग की। लोगों ने दबोच कर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। उनके पास कैमरा , मोबाइल, दिवाकर एक्सप्रेस साप्ताहिक अखबार के विशेष संवाददाता का आईडी कार्ड और नकदी मिली है। विजिटिंग कार्ड पर सब पर नजर सबकी खबर लिखा है।