- Hindi News
- मालवीय नगर में दंपती ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दी
मालवीय नगर में दंपती ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दी
जयपुर | मालवीयनगर सेक्टर 11 में मंगलवार दोपहर दंपती ने इलाहाबाद से जयपुर रही ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे ट्रैक के नजदीक ही दोनों के स्कूटर खड़े हुए मिले हैं। ट्रेन के चालक (लोको पायलट) ने जगतपुरा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को वॉकी टॉकी से सूचना दी कि दंपती जान-बूझकर ट्रेन के आगे खड़े हो गए, उसने लगातार हॉर्न बजाया लेकिन वे रेलवे ट्रैक से नहीं हटे। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया।
एएसआई छीतरमल ने बताया कि सेक्टर 2 निवासी टीकम चंद भाटिया (61) उनकी प|ी लाजवंती भाटिया (59) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। टीकम चंद की मालवीय नगर में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। उनका बेटा प्रकाश भी उनके साथ दुकान पर काम करता है। प्रकाश भाटिया ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि दोपहर साढ़े बारह बजे उनकी मां लाजवंती स्कूटी लेकर घर से निकलीं। इसके कुछ समय बाद उनके पिता भी स्कूटर लेकर निकल गए। उसे पता चला तो वह भी उन्हें ढूंढ़ने के लिए निकला। करीब दो बजे भीड़ देखकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा। रेलवे ट्रैक के किनारे दोनों मृत थे।