- Hindi News
- राज्यपाल से मुलाकात की विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने
राज्यपाल से मुलाकात की विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने
जयपुर। राज्यपालकल्याण सिहं से मंगलवार को राजभवन में कई विश्वविद्यालयों के कुलपतियों समेत राज्य मानवाधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष एच.आर. कुड़ी ने मुलाकात की। बतौर कुलाधिपति कल्याण सिंह से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति डॉ. राधेश्याम शर्मा, कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति डॉ. लक्ष्मी नारायण हर्ष, महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय भरतपुर के कुलपति प्रोफेसर के.डी. स्वामी, राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रोफेसर ए.के. गहलोत और कृषि विश्वविद्यालय कोटा के कुलपति डॉ. जेड.एस. सोलंकी ने मुलाकात की। सिंह से राजस्थान विश्वविद्यालय के रसायनशास्त्र विभाग के प्रोफेसर आर.बी. सिंह भी मिले।