सोना 100, चांदी में 500 रुपए का उछाल
जयपुर| स्थानीयसर्राफा बाजार में मंगलवार को दोनों बहुमूल्य धातुओं में तेजी का रुख रहा। स्टॉकिस्टों की लिवाली से सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए उछलकर 27,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा, जबकि जेवराती सोना पूर्व स्तर पर अपरिवर्तित बना हुआ था। निवेशकों की मांग निकलने से चांदी (999) एवं चांदी रिफाइन में 500-500 रुपए प्रति किलो की मजबूती दर्ज की गई। भाव :- चांदी (999) 38,100, चांदी रिफाइन 37,600 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 27,750 रुपए, सोना जेवराती 26,400 रुपए, वापसी 25,800 रुपए प्रति 10 ग्राम।