- Hindi News
- बीएसई एसएमई पर मार्च तक कंपनियों की संख्या 100 करने का लक्ष्य
बीएसई एसएमई पर मार्च तक कंपनियों की संख्या 100 करने का लक्ष्य
जयपुर| मुंबईशेयर बाजार के एसएमई प्लेटफार्म पर सूचीबद्ध कंपनियों की संख्या मार्च के अंत तक 100 पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके लिए कंपनियों को जागरूक बनाने और लिस्टिंग के लिए प्रोत्साहित करने का अभियान भी संचालित किया जा रहा है। अभी 84 कंपनियां इस प्लेटफार्म पर सूचीबद्ध हैं। यह जानकारी यहां बीएसई एसएमई के प्रमुख अजय ठाकुर ने संवाददाताओं को दी। वे यहां मर्चेंट बैंकर हेम सिक्युरिटीज के साथ मिलकर कंपनियों को प्रोत्साहित करने के दो दिवसीय जागरूकता सत्र की शुरुआत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हाल ही जयपुर की ढाबरिया पॉलीवुड की एसएमई प्लेटफार्म पर लिस्टिंग की गई। अभी जयपुर की दो कंपनियों से बात चल रही है जिनमें एक रियल एस्टेट और दूसरी मोबाइल सेक्टर की है। इस अवसर पर हेम सिक्यूरिटीज के निदेशक गौरव जैन और प्रतीक जैन भी मौजूद थे।