पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समर कलेक्शन में छाएगा फ्लोरल प्रिंट

समर कलेक्शन में छाएगा फ्लोरल प्रिंट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समर कलेक्शन में छाएगा फ्लोरल प्रिंट

सिटी रिपोर्टर } जयपुर

मौसम के करवट लेते ही फैशन में भी बदलाव नजर रहे हैं। इंटरनेशनल और नेशनल डिजाइनर्स का फोकस बोहो चिक लुक और फ्लोरल प्रिंट पर रहेगा। समर कलेक्शन 2015 में पीच, लेमन, यैलो, एक्वा, रेड और आरेंज कलर के साथ ग्राफिक आर्किटेक्चर प्रिंट, फ्लोरल प्रिंट, टाई एंड डाई, सीक्वेंस वर्क और एंब्रॉयड्री की भरमार रहेगी। क्या होगा समर कलेक्शन में खास जाना सिटी रिपोर्टर ने।

रॉयलडेजर्ट कलेक्शन

एथनिकऔर वेस्टर्न वेयर में सबसे ज्यादा फ्लोरल प्रिंट का चलन रहेगा। इस कलेक्शन को रॉयल डेजर्ट नाम दिया गया है। शहर की डिजाइनर पूजा अग्रवाल ने बताया कि इसमें सॉफ्ट कलर के फ्लोरल प्रिंट में लॉन्ग कुर्ते, पलाजो, शीअर ट्यूनिक और पेंट्स डिजाइन किए हैं। वेस्टर्न और एथनिक वेयर में डेनिम ब्लू कलर इन रहेगा।

ब्लॉकबूटा में गोटापत्ती

पहलीबार वायब्रेंट कलर्स में चंदेरी, कॉटन और शिफॉन की साड़ी पर ब्लॉक प्रिंट किए जा रहे हैं। डिजाइनर हेमंत अम्बवानी ने बताया कि इन ब्लॉक प्रिंट के बूटों के ऊपर गोटापत्ती वर्क किया गया है। टू टोन कलर्स इस सीजन में खास रहेंगे। विमन वियर में लिनन और चंदेरी शर्ट्स का भी ट्रेंड रहेगा। इनमें कंटेम्परेरी स्टाइल के साथ ट्रेडिशनल हैंडवर्क नजर आएगा।

हाईवेस्ट लहंगा

डिजाइनरआशना वासवानी ने बताया कि इस सीजन के लिए मिरर वर्क और फ्लोरल प्रिंट का ट्रैंड रहेगा। समर को देखते हुए व्हाइट, ऑफ व्हाइट, क्रीम, लाइम यैलो और बेज कलर्स इन रहेंगे। गाउन पैटर्न की साड़ी के साथ हाई वेस्ट का लहंगा डिजाइन किया है।