पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सृजन महोत्सव में बिखरेंगे कला के रंग

सृजन महोत्सव में बिखरेंगे कला के रंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलानेरी आर्ट गैलरी में बुधवार से पांच दिवसीय सृजन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। कलानेरी एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट के मुख्य कार्यकारी विजय शर्मा ने बताया कि इस पांच दिवसीय महोत्सव में कला के कई रूप नजर आएंगे। साथ ही कला से जुड़े विविध विषयों पर चर्चाएं भी की जाएंगी। इसमें प्रदेश के कई नामी कलाकारों सहित शहर के विभिन्न कॉलेज एवं स्कूलों के स्टूडेंट्स भी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। वे वाटर, ऑयल, पेंसिल, चारकोल, एक्रेलिक मीडियम इस्तेमाल करते नजर आएंगे। फेस्ट के दौरान कलाकार पेंटिंग्स भी बनाएंगे जिनका मौके पर ही प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही एमिनेंट कलाकारों के सफरनामे पर बनी फिल्में भी इस उत्सव में दिखाई जाएंगी।