पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरयू में आज से राष्ट्रीय मूर्तिकला कार्यशाला

आरयू में आज से राष्ट्रीय मूर्तिकला कार्यशाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान यूनिवर्सिटी के विजुअल आर्ट डिपार्टमेंट के सहयोग से 11 से 20 फरवरी तक राष्ट्रीय मूर्तिकला कार्यशाला-2015 का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला कलावृत समूह के संस्थापक डॉ.एमके शर्मा ‘सुमहेन्द्र’ को समर्पित है। यूनिवर्सिटी के कुलपति हनुमान सिंह भाटी दोपहर 3:30 बजे कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। इसमें देश भर से विभिन्न कलाकारों सहित 30 से अधिक मूर्तिकार भाग लेंगे। हर मूर्तिकार को एक मूर्ति संगमरमर में बनानी होगी। कलावृत के सचिव हमीर सिंह राठौड़ ने बताया कि कार्यशाला में इंटरेक्टिव सेशन और स्लाइड शो भी होगा।