- Hindi News
- बड़े होटलों को राहत, छोटों की शराब लाइसेंस फीस 50 हजार तक बढ़ाई
बड़े होटलों को राहत, छोटों की शराब लाइसेंस फीस 50 हजार तक बढ़ाई
नई आबकारी नीति
{देशी शराब के मामले में एकाकी विशेषाधिकार राशि में 14 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।
{देशी शराब का नवीनीकरण शुल्क अब 10 फीसदी जमा कराना होगा। धरोहर राशि में कोई बदलाव नहीं।
{देशी शराब की कीमत प्रति कार्टन 20 रुपए बढ़ाई गई। यानी शराब कुछ महंगी होगी।
{ग्रामीण क्षेत्र के लिए कंपोजिट फीस 3.5 प्रतिशत थी, उसे बढ़ाकर 5 फीसदी किया गया।
{देशी शराब गोदाम की फीस को बढ़ाकर 15 हजार से 20 हजार रु. किया गया।
{अंग्रेजी शराब के लिए लाइसेंसधारियों को अब 1 लाख रुपए की सिक्योरिटी जमा करानी होगी। यह राष्ट्रीय बचत पत्र, किसान विकास पत्र या बैंक गारंटी के रूप में देनी होगी।
{शहरी क्षेत्र के लाइसेंसधारियों को विभाग की वेबसाइट या मोबाइल एप पर स्टॉक की सूचना रोज अपडेट करानी होगी।
{भांग पर लाइसेंस फीस में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। अगर लाइसेंस का नवीनीकरण कराना है तो इस पर 3 प्रतिशत आवेदन शुल्क देना होगा।
सरकार ने मौजूदा अंग्रेजी ब्रांड और फ्रेंचाइजी अनुबंध पर बॉटलिंग करने पर 2.40 रुपए प्रति बल्क लीटर को बढ़ाकर 4.40 रुपए, खुद के बीयर ब्रांड पर 1.50 रुपए से बढ़ाकर 2.50 रुपए बॉटलिंग फीस निर्धारित की गई है। इसके अलावा आयातित शराब बीयर या वाइन के लिए नई लेबल स्वीकृति की नवीनीकरण फीस के रूप में 30 हजार रुपए सरकार लेगी। साथ ही भारत में निर्मित वाइन ब्रांड स्वीकृति अथवा नवीनीकरण फीस भी 25 हजार रुपए निर्धारित की गई है।
मैरिज गार्डन में शराब परोसना सस्ता
नईनीति के तहत सरकार ने मैरिज गार्डन, मैरिज हॉल अन्य व्यावसायिक स्थलों के लिए शराब परोसने के ऑकेजनल लाइसेंस की फीस 25000 रुपए से घटाकर 15 हजार रुपए कर दी है। यह फैसला इसलिए किया गया है, क्योंकि 25 हजार रुपए फीस पर ज्यादातर संचालकों ने इस प्रकार का लाइसेंस लिया ही नहीं। इस कारण सरकार को फीस घटनी पड़ी।
सिटी रिपोर्टर | जयपुर
राज्यसरकार ने मंगलवार रात नई आबकारी नीति जारी कर दी। इसमें हैरिटेज अन्य स्टार होटल्स की लाइसेंस फीस यथावत रखी गई है, जबकि छोटे होटलों रेस्टोरेंट आदि की फीस में 50-50 हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है। सभी ठेकों का एक साल के लिए नवीनीकरण होगा। नई नीति के तहत बढ़ी हुई फीस अन्य साधनों से सरकार को मोटे तौर पर करीब 500 करोड़ रुपए सालाना आय होगी। अंग्रेजी शराब की दुकानों की लाइसेंस फीस में भी 18 फीसदी की बढ़ोतरी की है। जयपुर और जोधपुर के लिए यह फीस अब 16 लाख के बजाय 20 लाख होगी। इसी तरह कई मौजूदा कैटेगरी में अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं।