आवक बढ़ने से धनिया 200 रुपए टूटा
जयपुर| प्रदेशकी प्रमुख धनिया उत्पादक मंडी रामगंज में मंगलवार को दो हजार बोरी नए धनिये की आवक हुई। 25% तक नमी वाले इस धनिये के लूज भाव 4000 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। कोटा में धनिया बादामी 8000 रु. एवं ईगल क्वालिटी 8500 रुपए प्रति क्विंटल पर 200 रुपए घटाकर बेचा गया।
उधर एनसीडैक्स पर स्टॉकिस्टों की बिकवाली के चलते धनिया अप्रैल अनुबंध 0.86 फीसदी यानी 64 रुपए की गिरावट के साथ 7360 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। धनिये के मई, जून एवं जुलाई अनुबंधों में भी नरमी दर्ज की गई। इस बीच गुजरात की गोंडल, जूनागढ़ एवं राजकोट मंडी में 15 हजार बोरी नए धनिये की दैनिक आवक होने के समाचार हैं। जानकारों के मुताबिक धनिये का आवक दबाव दो सप्ताह बाद बनने की संभावना है।