बच्चों को यंग भास्कर की प्रतियां बांटीं
जयपुर| जलसंरक्षण पर आयोजित एक कार्यक्रम में लिटिल चैम्प्स इंटरनेशनल स्कूल, गोपाल नगर के बच्चों को जल संरक्षण के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने जल संरक्षण का संकल्प किया। इस अवसर पर दैनिक भास्कर की ओर से बच्चों को यंग भास्कर की प्रतियां वितरित की गईं। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की डायरेक्टर डॉ. सीमान्त चतुर्वेदी दैनिक भास्कर ग्रुप को धन्यवाद दिया एवं स्कूल की गायत्री शर्मा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।