पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काली पट्टी बांधकर करेंगे कार्य

काली पट्टी बांधकर करेंगे कार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेएसईएल कर्मियों ने किया प्रदर्शन

फार्मासिस्ट दिवस आज

सरकारकी ओर से फार्मासिस्टों की भर्ती तथा एक्ट की पालना नहीं होने पर गुरुवार को फार्मासिस्ट दिवस (25 सितंबर) नहीं मनाने का निर्णय किया है। फार्मा यूथ वेलफेयर संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण सैन ने बताया कि भाजपा सरकार को एक साल होने वाला है, लेकिन अभी तक भर्ती नहीं करके बेरोजगार फार्मासिस्टों के साथ न्याय नहीं कर रही है। सैन ने बताया कि गुरूवार को सभी फार्मासिस्ट काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। बार-बार मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री, मुख्य सचिव को पत्र लिखने के बावजूद कुछ नहीं हुआ है। साथ ही अभी तक सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी भी वापस नहीं लेने पर रोष व्याप्त है।

जयपुर| मैनेजमेंटकी श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में जयपुर स्टॉक एक्सचेंज एम्पलाइज यूनियन एवं जेएसईएल कर्मचारियों द्वारा चार दिन तक काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध के बाद भी कर्मचारियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। यूनियन महासचिव हनुमान सहाय ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों का शांतिपूर्वक समाधान के लिए यूनियन आगामी तीन दिन तक ऑफिस समय के बाद नारेबाजी करके शांतिपूर्वक विरोध जताएगी।