- Hindi News
- ध्वजा पूजन से शुरू होगा अग्रसेन जयंती महोत्सव
ध्वजा पूजन से शुरू होगा अग्रसेन जयंती महोत्सव
अग्रसेनजयंती गुरुवार को मनाई जाएगी। अग्रवाल समाज की विभिन्न संस्थाओं की ओर से ध्वजारोहण, पूजा अर्चना सहित कई आयोजन होंगे। मुख्य आयोजन श्री अग्रवाल समाज समिति की ओर से गुरुवार को अग्रवाल कॉलेज में शुरू होगा।
अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत 1 अक्टूबर तक कई कार्यक्रम होंगे। पहले दिन त्रिपोलिया बाजार से गुरुवार को महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शाम 4.30 बजे ऊंट, हाथी, घोड़े, रथ के लवाजमे के साथ निकलेगी। इस मौके पर भव्य आतिशबाजी भी होगी। शोभायात्रा त्रिपोलिया बाजार से बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार होते होकर अग्रवाल कॉलेज पहुंचेगी। इस दौरान जगह-जगह कई संगठनों की ओर से शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा। शोभायात्रा के लिए चारदीवारी के प्रमुख बाजारों में विशेष सजावट की गई है। इससे पहले सुबह 9:30 बजे अग्रवाल कॉलेज के अग्रसेन सभागार ध्वजारोहण होगा। सुबह 10 बजे अग्रसेन महाराज की पूजा अर्चना होगी। 1 अक्टूबर तक सांस्कृतिक, खेलकूद प्रतियोगिता, महिला सम्मेलन सहित अन्य कार्यक्रम होंगे।
यहांभी कई आयोजन : अग्रवालसमाज सेवा समिति टोंक रोड की ओर से अग्रसेन जयंती के तहत गुरुवार को त्रिवेणीनगर के सामुदायिक केंद्र में सुबह 11 बजे मुख्य समारोह आयोजित होगा।
अग्रवाल समाज समिति जयसिंहपुरा खोर में अग्रसेन जयंती समारोह सामूहिक गोठ दोपहर 2 बजे से, अग्रवाल नवयुवक मंडल की ओर से अग्रसेन सर्किल पर विशेष पूजा, अग्रवाल समाज मालवीय नगर की ओर से शाम 4 बजे अग्रसेन सभागार का लोकार्पण और अग्रवाल समाज समिति मुरलीपुरा क्षेत्र में दादी का फाटक गंगा जमुना कॉलोनी में सुबह 11 बजे ध्वजारोहण पूजा अर्चना और अग्रसेन सेवा समिति सांगानेर की ओर से गुरुवार को विभिन्न आयोजन होंगे।
रक्तदान शिविर
जयपुरअग्रवालसमाज समिति, अग्रवाल फार्म द्वारा महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर सेक्टर-8, अरावली मार्ग स्थित सामुदायिक केंद्र मानसरोवर में दो दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत बुधवार को स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक की सहभागिता से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 96 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। 25 सितंबर को एसएफएस सामुदायिक केंद्र से महाराजा अग्रसेन की शोभा यात्रा निकाली जाएगी।