- Hindi News
- अब प्रदर्शन नहीं, पोस्ट से भेजेंगे ज्ञापन
अब प्रदर्शन नहीं, पोस्ट से भेजेंगे ज्ञापन
जयपुर| ऑलइंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन, नार्थ वेस्ट जोन की ओर से 25 सितंबर को किए जाने वाले प्रदर्शन के स्थान पर अब केवल ज्ञापन दिया जाएगा। एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष धर्मेंद्र सैनी ने बताया कि 25 सितंबर को नवरात्रा स्थापना है। जोन में प्रदर्शन के लिए छुट्टियां भी स्वीकृत नहीं की गई। इसी कारण मांगों के लिए महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह ज्ञापन पोस्ट के माध्यम से भेजा जाएगा।