- Hindi News
- डॉक्टर को ता उम्र पढ़ना पड़ता है : डॉ. नेपालिया
डॉक्टर को ता-उम्र पढ़ना पड़ता है : डॉ. नेपालिया
जयपुर|एसएमएस मेडिकलकॉलेज की स्टूडेंट यूनियन की ओर से बुधवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज के लाइब्रेरी सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुभाष नेपालिया ने कहा कि स्टूडेंट को अन्य गतिविधियों के साथ पढ़ाई पर फोकस रखना चाहिए क्योंकि एमबीबीएस सहित डाक्टरेट करने में बहुत अधिक मेहनत लगती है। एक डॉक्टर को उम्र भर पढ़ते रहना होता है। स्टूडेंट वेलफेयर के डीन आईडी गुप्ता ने कहा कि पहले की तुलना में मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं का स्तर बढ़ गया है, साथ ही स्टूडेंट में कॉम्पीटिशन भी बढ़ गया है। स्टूडेंट को पहले साल से ही कड़ी मेहनत करनी होती है, इसलिए वे अन्य गतिविधियों पर ध्यान नहीं दे पाते। लेकिन यदि वे चाहें तो पहले पढ़ाई और फिर अन्य गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। इस मौके पर चुनावों में चयनित पदाधिकारियों को डीन आईडी गुप्ता ने शपथ दिलाई। डीन डॉ. आईडी गुप्ता ने यूनियन अध्यक्ष राहुल ढिंढोर, वाइस प्रेसीडेंट योगेश के जैन, जनरल सेक्रेटरी प्रियंका बेनीवाल, कल्चर सेक्रेटरी नैना कुमार अग्रवाल, स्पोर्टस सेक्रेटरी कल्पेश पंवार, लिट्रेरी सेक्रेटरी श्रेया आसोपा और गर्ल्स रिप्रिजेंटिव आंचल अग्रवाल को शपथ दिलाई।