पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिकवाली दबाव से चीनी और सस्ती

बिकवाली दबाव से चीनी और सस्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर|उपभोक्ता मांग नहीं होने तथा चीनी मिलों की बिकवाली के चलते स्थानीय थोक मंडियों में बुधवार को चीनी में 20 रुपए और निकल गए। सूरजपोल मंडी में हाजिर थोक चीनी 3210 से 3410 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड पर थमी।

व्यापारियों के अनुसार चीनी में पिछले एक पखवाड़े से लगातार मंदे का रुख बना हुआ है। इस बीच अगले माह नया गुड़ आने की संभावना से स्टॉकिस्टों में घबराहट देखी जा रही है।

यही कारण है कि गुड़ की सभी किस्मों में 25 से 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। थोक बाजार भाव इस प्रकार रहे :- चीनी 3210 से 3410 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड। गुड़ : ढैया 3200 से 3300, खुरपा 3000 से 3050, पतासी 3200 से 3300, रसकट 2675 से 2750 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड। देशी घी : कृष्णा 4845, महान 4900, श्री सरस 4700, भगवती 5500, झंडेवाला नमन 4830, बिलौना 4740, डेयरी फ्रैश 4740, वंडर 4720, कान्हा 4720, श्रीरस 4700, मोहक 4810, केशव 4760, सरस 5500 रुपए प्रति 15 किलो टैक्स पेड।