मरीज से मिलने...
मरीज से मिलने...
आगंतुकोंसे लिए जाने वाले शुल्क तो अस्पताल के विकास में लगाया जाएगा। ऐसा प्रयोग अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों में भी प्रस्तावित है। एसएमएस अस्पताल अधीक्षक डॉ.मानप्रकाश शर्मा ने बताया कि इस संबंध में बैठक हो चुकी है, सिर्फ सरकार की मुहर लगना बाकी है।
बायोमीट्रिकमशीन लगेगी : एसएमएसमेडिकल कॉलेज उससे जुड़े अस्पतालों में डॉक्टरों स्टाफ की उपस्थिति दर्ज करने के लिए बायोमीट्रिक मशीन लगेगी। मेडिकल शिक्षा विभाग ने कॉलेज प्राचार्य डॉ.सुभाष नेपालिया को एसएमएस अस्पताल, महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट, जनाना अस्पताल चांदपोल, जेके लोन, मनोचिकित्सालय, इंस्टीट्यूट ऑफ रेस्पिरेटरी डिजीज में मशीनें लगाने के लिए कहा है। एमसीआई, नई दिल्ली के नियमानुसार बायोमीट्रिक मशीन लगाना अनिवार्य है।
दिवालीसे पहले अस्पताल होंगे स्वच्छ : चिकित्सामंत्री राजेन्द्र राठौड़ के साथ बैठक के बाद जेसी महांति ने जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर और कोटा के सरकारी मेडिकल कॉलेज प्राचार्यों को दिवाली से पहले सभी अस्पतालों के ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, दवा वितरण केन्द्र, ड्रग वेयर हाउस, डे-केयर सेन्टर, इमरजेन्सी, लांड्री, किचन, मोर्चरी, लैब, टॉयलेट, कॉरीडोर की हर तरह से साफ-सफाई करने के निर्देश दिए हैं। खराब उपकरणों और बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण करने को कहा है।