- Hindi News
- पृथ्वीराज नगर में फंसा पेंच, रोके पिछली कैबिनेट के मिनट्स
पृथ्वीराज नगर में फंसा पेंच, रोके पिछली कैबिनेट के मिनट्स
यह था 25 अगस्त की कैबिनेट का फैसला
पृथ्वीराजनगर के मामले में नया पेच फंस गया है। सरकार ने फिर से पृथ्वीराज नगर से जुड़ी फाइलें तलब की हैं। यूडीएच के अफसर बुधवार रात तक पृथ्वीराज नगर के नियमन से जुड़ी पत्रावलियां खंगालने में लगे हुए थे। माना जा रहा है कि सीएम के निर्देश पर पृथ्वीराज नगर के 1000 वर्गगज से बड़े भूखंडों के नियमन को लेकर कैबिनेट के फैसले में कुछ फेरबदल किया जा सकता है। माना जा रहा है कि नियमन के मामले में कुछ फेरबदल की संभावना को देखते हुए ही 25 अगस्त के कैबिनेट के फैसले के अभी तक मिनट्स ही जारी नहीं किए गए हैं। गुरुवार को फिर कैबिनेट की बैठक है। जिस स्तर पर यूडीएच के अफसर रात तक फाइलें तैयार करने में लगे हुए थे, उससे अंदाज लगाया जा रहा है कि गुरुवार को फिर पृथ्वीराज नगर पर कुछ चर्चा हो सकती है।
कैबिनेट की उदयपुर बैठक में पृथ्वीराज नगर के 26 साल से अटके मामले में नियमन का फैसला किया गया था। लेकिन 25 अगस्त की कैबिनेट के फैसलों को लेकर सरकार ने बिना पूरे फैक्ट जाने ही नियमन का फैसला कर दिया। सीएम वसुंधरा राजे के पास नए फैक्ट पहुंचे तो उन्होंने फिर से एसीएस को मंगलवार को निर्देश दिए। एसीएस यूडीएच को मंगलवार दोपहर बजट घोषणाओं और बीकानेर के सरकार के दौरे की घोषणाओं के पालन में दो घंटे सीएम ने बुलाया था। उस बैठक के निर्देश पर पृथ्वीराज नगर के नियमन से जुड़ी अब तक की सारी फाइलें तलब किए जाने के बाद बुधवार दोपहर से रात तक अफसर खंगालने में लगे रहे। दूसरी तरफ जेडीए जिन 348 कॉलोनियों के दस्तावेज जमा हो चुके हैं, उनके लिए सुविधाएं जुटाने और कैंपों की तैयारी कर रहा है। लेकिन कैबिनेट के फैसले के मिनट्स रोक दिए जाने और उसके आधार पर अभी तक पृथ्वीराज नगर के संबंध में विभाग के सर्कुलर जारी नहीं किए जाने से मामला दिनोंदिन पेचीदा होता जा रहा है।
केबिनेट ने 11 हजार 118 बीघा में बसे पृथ्वीराज नगर के नियमन के फैसले में 100 वर्गगज तक के भूखंड की नियमन 940 रुपए प्रति वर्ग गज रखी। सुविधा क्षेत्र का अनुपात 70:30 रखने का फैसला किया। इसमें 101 से 300 वर्गगज के भूखंडों के लिए 1120 रुपए प्रति वर्गगज, 301 से 1000 वर्गगज तक के लिए 1360 रुपए प्रति वर्गगज नियमन दर रखी गई। 1000 वर्गगज से बड़े भूखंडों के लिए 1000 वर्गगज तक 1360 रुपए और उससे अधिक जमीन के लिए कुल की 75 फीसदी भूमि जेडी