पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रसंघ के अप्रत्यक्ष चुनाव हुए तो बाड़ेबंदी खरीद फरोख्त होगी

छात्रसंघ के अप्रत्यक्ष चुनाव हुए तो बाड़ेबंदी खरीद-फरोख्त होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगरअप्रत्यक्ष तरीके से छात्रसंघ चुनाव हुए तो छात्रों की बाड़ेबंदी, खरीद-फरोख्त यहां तक िक अपहरण जैसी समस्याएं सामने आएंगी। ये बात बुधवार को यूनिवर्सिटी में कुलपति डॉ. देव स्वरूप की अध्यक्षता वाली बैठक में सामने आई।

दरअसल हाईकोर्ट ने यूनिवर्सिटी से पूछा है कि अप्रत्यक्ष चुनाव के क्या फायदे नुकसान है। इस पर यूनिवर्सिटी में बैठक हुई जिसमें प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष चुनाव कराने पर चर्चा हुई। कुलपति ने स्पष्ट किया कि छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष तरीके से कराने के फायदे नुकसान की एक रिपोर्ट बनाई है, जिसे कोर्ट में प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा रिपोर्ट में भी बताया गया है कि आंध्र, यूपी बिहार सहित कई प्रमुख राज्यों में छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहे हैं। गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी और छात्रसंघ कॉलेजों के छात्रसंघ परिणाम पर कोर्ट ने रोक लगा रखी है।