पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों का निर्णय मुख्यमंत्री करेंगी

तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों का निर्णय मुख्यमंत्री करेंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | तृतीयश्रेणी शिक्षकों के तबादलों की राह निकालने के लिए बुधवार को मंथन हुआ। पंचायतीराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया और शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ ने इस मामले पर बैठक की। बैठक में शिक्षकों के तबादले करने पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका। अब मामला मुख्यमंत्री के स्तर पर तय होने की संभावना है। साथ ही इस मामले पर प्रमुख सचिव (लॉ) की राय भी ली जाएगी। इस दौरान दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों पर अधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे। बैठक के दौरान 2 अक्टूबर 2010 के आदेश को लेकर मंथन हुआ।









इस आदेश से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले का अधिकार पंचायतीराज विभाग का है। इसमें एक ग्राम पंचायत से दूसरी ग्राम पंचायत में तबादले पंचायत समिति की स्थापना समिति, एक पंचायत समिति से दूसरी पंचायत समिति में जिला परिषद की स्थापना समिति और एक जिले से दूसरे जिले में राज्य सरकार की अनुमति से करने का प्रावधान है। इसी बीच 2011 में शिक्षकों के स्थायीकरण को लेकर नियमों में हुए संशोधन में तृतीय श्रेणी शिक्षकों का तबादले का काम शिक्षा विभाग के पास गया। इस संशोधन में कहा गया है कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती जिला परिषदों के माध्यम से होगी, लेकिन इनके प्रशासनिक काम शिक्षा विभाग के द्वारा किए जाएंगे। हालांकि बैठक में अधिकारी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे। अब इस मामले पर पंचायतीराज विभाग के सचिव राजेश यादव और शिक्षा सचिव नरेश पाल गंगवार प्रमुख सचिव (लॉ) की राय लेंगे।