- Hindi News
- डीईओ से मांगा 11 साल के क्रीड़ा शुल्क का हिसाब
डीईओ से मांगा 11 साल के क्रीड़ा शुल्क का हिसाब
जयपुर | खेलकूदशुल्क के मामले में जिला शिक्षा अधिकारियों को 11 साल का रिकॉर्ड देना होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी डीईओ को पत्र लिखकर खेलकूद शुल्क के 1.82 करोड़ रुपए का हिसाब मांगा है। प्रधान महालेखाकार जनलेखा समिति की ओर से मिले पत्र के बाद निदेशालय ने यह पत्र लिखा है।