- Hindi News
- पीडब्लूडी पीपीपी सेल की औपचारिक शुरुआत कल
पीडब्लूडी पीपीपी सेल की औपचारिक शुरुआत कल
जयपुर | पीडब्लूडीकी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) सेल की औपचारिक शुरुआत शुक्रवार को होगी। मंत्री यूनुस खान पीडब्लूडी मुख्यालय में सुबह 11 बजे इस नई सेल का उद््घाटन करेंगे। इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता पीडब्लूडी के प्रमुख सचिव डी.बी. गुप्ता करेंगे। पीडब्लूडी की तरफ से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। समारोह में विभाग के अन्य आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वसुंधरा राजे सरकार ने अगले पांच सालों में पीपीपी मॉडल पर 20,000 किलोमीटर सड़कों के विकास की योजना तैयार की है। इस योजना को अंजाम देने के लिए ही पीडब्लूडी में अतिरिक्त मुख्य अभियंता शिवलहरी शर्मा की अगुआई में एक अलग पीपीपी सेल का गठन किया गया है।