राह चलती महिला का पर्स छीना
जयपुर | वैशालीनगर में मंगलवार रात 8 बजे बाइक सवार बदमाशों ने राह चलती महिला का पर्स छीन लिया। पर्स में 24 हजार रुपए, मोबाइल, ज्वैलरी और दस्तावेज थे। इस संबंध में वैशाली नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। वारदात वैशाली नगर ब्लॉक निवासी अविशा बख्शी के साथ हुई। वे शॉपिंग मॉल से खरीदारी कर घर लौट रही थीं। नेशनल हैंडलूम के पास बाइक सवार आए और पर्स छीनकर फरार हो गए।