पूनम के सामने टोंक की टीम 116 पर ढेर
पूनमपूनिया की घातक गेंदबाजी (5/49) की मदद से श्रीगंगानगर ने कॉल्विन शील्ड क्रिकेट के फाइनल में टोंक की पहली पारी 116 रन पर समेट दी। पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीगंगानगर ने 4/162 रन बना लिए थे। मनीष शर्मा 93 रन बना खेल रहे थे।
सोमवार को एसएमएस स्टेडियम पर शुरू हुए खिताबी मुकाबले में श्रीगंगानगर ने टॉस जीत फील्डिंग का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। टोंक के लिए करमवीर सिंह ने सर्वाधिक 28 रन बनाए।
श्रीगंगानगर के पूनम के अलावा भैराराम ने तीन तथा विकास जोहरर ने दो विकेट लिए। जवाब में श्रीगंगानगर ने मनीष पृथ्वीराज (53) की अर्धशतकीय पारियों से अपनी स्थिति मजबूत कर ली। मनीष अपनी पारी में आठ चौकों के साथ चार छक्के लगा चुके हैं।
टोंक के लिए सुमित खत्री, रूबल ठोलिया, बाकर खान और स्वप्निल बिष्ट एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।