- Hindi News
- महिंद्रा ने 43 हजार में लॉन्च किया गस्टो
महिंद्रा ने 43 हजार में लॉन्च किया गस्टो
नई स्कॉर्पियो राज्य में लॉन्च
मुंबई| देशके एसयूवी बाजार में जबरदस्त पकड़ रखने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दोपहिया वाहन सेगमेंट में एक और कदम रखा है। कंपनी ने सोमवार को 110 सीसी का स्कूटर गस्टो लांच किया। इसकी कीमत 43,000 रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है। शुरूआत में यह स्कूटर उत्तर और पश्चिम भारत के बाजारों में उपलब्ध होगा। इस सेगमेंट में जापान की होंडा अभी देश की नंबर वन कंपनी है। महिंद्रा ने गस्टो को ग्लोबल स्कूटर के तौर पर विकसित किया है। छह साल पहले काइनेटिक का अधिग्रहण करने के बाद कंपनी द्वारा स्वतंत्र रूप से तैयार यह पहला प्रोडक्ट है। कंपनी के प्रेसिडेंट (ऑटो) पवन गोयनका ने बताया कि गस्टो पूरी तरह घरेलू स्तर पर विकसित स्कूटर है। इसकी खूबियां बताते हुए दोपहिया वाहन डिवीजन के प्रमुख राजेश जेजुरिकर ने दावा किया कि यह देश का पहला स्कूटर है जिसकी सीट की ऊंचाई एडजस्ट की जा सकती है।
इनसे होगी टक्कर
कंपनीक्षमता कीमत माइलेज
होंडाएक्टिवा स्टैंडर्ड 125सीसी 56,607 60
होंडाएक्टिवा डीलक्स 125सीसी 62,588 60
हीरोमोटोमाइस्ट्रो 110सीसी 51,099 50
टीवीएसजुपिटर 110सीसी 44,409 62
(कीमतरुपए में, माइलेज किमी प्रति लीटर)