ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट अवेनचुरा लॉन्च
जयपुर| फेलिसिटीग्रुप और आरसी रूंगटा ग्रुप के संयुक्त ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट अवेनचुरा की खो नागोरियान रोड पर रविवार को लॉन्चिंग की गई। इस अवसर पर आरसी रूंगटा ने बताया कि यहां दो, तीन चार बैडरूम के 199 फ्लैट्स और पेंट हाउस होंगे। यहां निर्माण कार्य तेजी से जारी है और बेसमेंट का काम पूरा होने वाला है। इस प्रोजेक्ट में 18 मंजिल होगी।