- Hindi News
- रवींद्र मंच पर खेला गया सआदत हसन मंटो की कहानी पर आधारित नाटक
रवींद्र मंच पर खेला गया सआदत हसन मंटो की कहानी पर आधारित नाटक
दीआईआईएसयू थिएट्रिकल सोसायटी ने नाटक के जरिए महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई। मौका था सोमवार को सोसायटी की ओर से रवींद्र मंच पर नाटक सकीनाः रिहर्सिंग मंटो इन टाइम्स ऑफ गैंग रेप के मंचन का। नाटक में कलाकारों ने विभिन्न घटनाक्रमों और संवादों के माध्यम से देश में आए दिन हो रहे गैंप रेप, महिला अत्याचार और उत्पीड़न के खिलाफ जमकर आवाज उठाई और वहां मौजूद लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।
theatre
नाटक के जरिए उठाया गया सवाल
अफसाना निगार सआदत हसन मंटो की कहानी खोल दो के पात्र सकीना पर आधारित नाटक के जरिए एक महत्वपूर्ण सवाल उठाया गया कि भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय भी महिलाओं पर खूब अत्याचार हुए और आज भी हो रहे हैं तो आखिर इसकी वजह क्या है कि इतने साल बीतने पर भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। लोग कैंडल मार्च, शोक प्रकट करके कुछ दिन रोकर भूल जाते हैं और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन तो पीड़िताओं को इंसाफ मिल रहा है और ही इन अपराधों पर काबू पाया जा रहा है।
33छात्राओं ने किया अभिनय : नाटकमें विश्वविद्यालय की 33 छात्राओं ने हिस्सा लिया। सकीना के रूप में अंजिता पूनिया एवं सकीना की पिता बनीं रितिका बिड़ावत ने अंत तक अपने किरदार को पकड़े रखा। यह नाटक दिल्ली के थिएटर ग्रुप अटिलियर के क्रिएटिव डायरेक्टर कुलजीत सिंह एवं सह निर्देशक विवेक शर्मा के निर्देशन में तैयार किया गया।
इंसाफ दिलाने की पैरवी