पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बौद्ध शैली पर सजे मां दुर्गा के पंडाल

बौद्ध शैली पर सजे मां दुर्गा के पंडाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रोफेशन : प्रोफेसर

पिछले20 सालों से जय क्लब में नवरात्रा के अंतिम चार दिन क्लब में आनंद मेला, कल्चरल प्रोग्राम सिंदूर उत्सव, बच्चों के लिए गेम्स आदि का आयोजन किया जा रहा है। यहां पर माता की करीब 15 फीट की प्रतिमा सजाई गई है। प्रवासी बंगाली कल्चरल सोसायटी की ओर से यह आयोजन किया जाता है। इस बार घास-फूस और मिट्टी की बनी यह प्रतिमा इकोफ्रेंडली है।

navratra fest

आयोजक : डॉ. सुबीर देबनाथ

प्रोफेशन : लेक्चरर एमएनआईटी

30साल से शहर में नवरात्रा उत्सव मनाया जा रहा है। जयपुर कालीबाड़ी सोसायटी के सेक्रेटरी उत्पल सेनगुप्ता ने बताया कि मालवीय नगर सेक्टर 10 में दुर्गा मां का पंडाल सजाया है। करीब 12 फीट ऊंची प्रतिमा है। जयपुर के कारीगरों ने करीब 1 महीने में मूर्ति तैयार की है। शोले मटेरियल में माता की लाइटवेट सिल्वर ज्वैलरी तैयार की है।

आयोजक : आशीष मुखर्जी

प्रोफेशन : बिजनेसमैन

वैशाली नगर मेंपंडाल में छोटा पार्क बनाया गया है, जहां पर उत्सव के माध्यम से सेव एनीमल्स के बारे में लोगों को अवेयर किया जाएगा। इस उत्सव में कोलकाता से आए करीब 100 आर्टिस्ट कल्चर प्रस्तुतियां देंगे। जय दुर्गा वेलफेयर सोसायटी के जॉइंट सेक्रेटरी आशीष मुखर्जी ने बताया कि इसमें फोक डांस, रवींद्र नाथ टैगोर, लता मंगेशकर के गाने आदि पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी। माता का परपल रंग का शृंगार देखने लायक होगा।

आयोजक : सुदिप्तो सेन, प्रोफेशन : गवर्नमेंट जॉब

शहरभरमें पूजा के दौरान करीब 2 लाख बंगाली एकत्रित होते हैं। कोलकाता के कुम्हारटोली कस्बे से करीब 10 हजार कारीगर देशभर में मां दुर्गा की प्रतिमा बनाते हैं। पश्चिम बंगाल के चंदन नगर की एलईडी लाइट से सजाए गए हैं पंडाल (यह लाइट्स खासतौर पर दुर्गा पूजा की सजावट के लिए कोलकाता में फेमस है) पर बौद्ध शैली की छाप है। तीन महीने पहले से कारीगर माता की प्रतिमा बनाना शुरू कर देते हैं। दुर्गा अपने परिवार गणेश, कार्तिक, लक्ष्मी और सरस्वती के साथ सजाई गई है। यह उत्सव दुर्गाबाड़ी एसोसिएशन की ओर से आयोजित किया जा रहा है।