- Hindi News
- विजय शंकर व्यास को महावीर प्रसाद जोशी प्रज्ञा पुरस्कार
विजय शंकर व्यास को महावीर प्रसाद जोशी प्रज्ञा पुरस्कार
कृषिअर्थशास्त्री और आईआईएम, अहमदाबाद के पूर्व निदेशक प्रो. विजय शंकर व्यास इस वर्ष के वैद्य महावीर प्रसाद जोशी प्रज्ञा पुरस्कार से नवाजे जाएंगे। यह घोषणा द्वारका सेवा निधि के सचिव चंद्रकांत जोशी ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में की। व्यास को सम्मान स्वरूप इक्यावन हजार की नकद राशि प्रदान की जाएगी।
जोशी ने बताया कि द्वारका सेवा निधि की ओर से यह सम्मान पिछले तेईस वर्षों से दिया जा रहा है। समारोह 5 अक्टूबर को शाम 5.00 बजे महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
सम्मानितहोंगे कई रचनाकार : समारोहमें जयपुर कथक केंद्र की पूर्व प्राचार्य एवं कथक नृत्य गुरु शशि सांखला को श्रीमती जावित्री देवी जोशी प्रतिभा पुरस्कार, ब्रजभाषा के साहित्यकार एवं ब्रज कला केंद्र मथुरा के महामंत्री गोपाल प्रसाद मुद्गल को वैद्य पं. ब्रजमोहन जोशी-मन्नी देवी जोशी राजस्थानी साहित्य पुरस्कार तथा प्रेमचंद साहित्य विशेषज्ञ तथा केंद्रीय हिंदी संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. कमल किशोर गोयनका को एडोल्फ माग्दालेना हैनी साहित्य पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इन्हें 41 हजार की नकद राशि प्रदान की जाएगी। इस मौके पर साहित्यकार एवं नवभारत टाइम्स के पूर्व संपादक सूर्यकांत बाली का व्याख्यान होगा।
राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति एम.एन. भंडारी समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता समाजसेवी एवं केशव विद्यापीठ समिति के संरक्षक राधेश्याम धूत करेंगे।
24वें द्वारका सेवा निधि पुरस्कारों की घोषणा