गरबारास के आखिरी द
ढोली तारो ढोल सॉन्ग हो या राम जी की चाल...ग्लावा बने लड़के गरबा रास की धुन में ऐसे डूबे मानो किसी गांव के सारे ग्वाले एक साथ कोई त्योहार मना रहे हों।
गरबारास के आखिरी दिन ग्राउंड पर लोगों ने अपने परिधानों और अनूठे रूप सज्जा से फंतासी की अलग ही दुनिया रच दी। कहीं राधा कृष्ण की अठखेलियां, कहीं ग्वाला, कही साधु-संत तो कहीं अघोरी बाबा। गरबा ग्राउंड में इतने सारे फंतासी से सराबोर दृश्यों ने हर किसी का दिल जीत लिया
अघोरीबाबा ने चौंकाया
एकतरफ गरबा रास खेलते सजे-धजे प्रतिभागियों में सुंदर दिखने की होड़ मच रही थी वहीं भीड़ से अलग दिखने की चाहत में काले रंग और लिबास में लिपटे मनीष लालवानी खूबसूरती की चिंता किए बगैर गले में मुंडमाला और लाल जिव्हा के साथ अलग ही रूप धारण कर अघोरी स्टाइल में मस्ती करते दिखे।
अर्धनारीश्वरऔर माइकल जैक्सन
समारोहमें नजर आए अद्भुत दृश्यों की कड़ी में अर्धनारीश्वर और माइकल जैक्सन का शो भी आकर्षक रहा। दोनों ही किरदारों ने एक साथ नृत्य करते हुए गरबा खेला तो वहां मौजूद लोग इस दृश्य को कैमरे में कैद करने से अपने को रोक पाए।