- Hindi News
- आरी तारी के कारखाने से 11 बाल श्रमिक छुड़वाए
आरी-तारी के कारखाने से 11 बाल श्रमिक छुड़वाए
जयपुर| कमिश्नरेटके उत्तर जिले की मानव तस्करी सेल ने सोमवार को 11 बालश्रमिकों को मुक्त करवाया। उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के बाद चाइल्ड होम भेज दिया गया। मामले में ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर दो कारखाना संचालकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मानव तस्करी सेल के कांस्टेबल अरविंद कुमावत की सूचना पर की गई। गिरफ्तार आरोपी प्रसन्नजीत बर्मन (26) सुमन दास (25) पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। वे जयसिंहपुरा खोर के समीप मानबाग कॉलोनी स्थित प्लॉट संख्या बी 25 बी 7 में किराए से आरी-तारी का कारखाना चला रहे थे। उनके यहां 11 बच्चे काम कर रहे थे। कांस्टेबल अरविंद कुमावत की सूचना पर मानव तस्करी सेल ब्रह्मपुरी पुलिस ने दोनों कारखानों पर दबिश देकर 11 नाबालिग बच्चों को छुड़वाया। पूछताछ में सामने आया कि इन बच्चों को करीब दो माह पहले यहां लाया गया था।