कुमावत समाज की प्रतिभाएं सम्मानित
जयपुर | कुमावतजनमंगल ट्रस्ट और खड़गटा-धुंधारिया जनमंगल सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम कुमावत विद्यालय में हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. खेताराम कुमावत, विशिष्ट अतिथि आईएएस धीरेंद्र खड़गटा आदि थे। ट्रस्ट के अध्यक्ष हेमचंद खड़गटा ने बताया कि इस मौके पर काजोल कुमावत सीए, शालिनी घोड़ेला सीए, राशि कुमावत, कवि बनज कुमार बनज, पार्षद बजरंग सिंह कुमावत, कृषि विशेषज्ञ सूंडाराम वर्मा, एडवोकेट प्रेमचंद कुमावत, समाजसेवी नंदकिशोर किरोड़ीवाला आदि का सम्मान किया गया। इस मौके पर समाज की विभूतियों पर जारी विशेषांक कुमावत दर्पण का विमोचन भी किया गया।